राष्ट्रीय डेंगू दिवस जन जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज धनबाद के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया। विभिन्न प्रखंडों में प्रभारी चिकित्सा एवं कर्मचारियों ने डेंगू को लेकर रैली निकाली। लोगों को बताया गया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए अपने घरों में कूलर में पानी जमा नहीं होने दें।https://vikalpmimansa.com/3108

इधर, जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन बताया कि डेंगू के मच्छर मुख्य रूप से सुबह और शाम में काटते हैं। यह ज्यादा ऊपर उड़ नहीं सकते, इसलिए पैरों में ही काटते हैं। डेंगू का लारवा साफ पानी में पनपता है, इसलिए अपने आसपास पानी जमा नहीं होने दें।https://vikalpmimansa.com/3102