चित्रकूट में डेंगू के प्रति किया गया जागरूक

चित्रकूट।

जनपद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आज लोगों को डेंगू रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट डॉ. भूपेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि डेंगू दिवस का उद्देश्य इस रोग से बचाव हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है।https://vikalpmimansa.com/3102

जनपद में डेंगू की जांच व रोकथाम हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० गंगाराम रतमेले ने जानकारी दी कि डेंगू एक जानलेवा रोग है, जो मादा मच्छर एडीज द्वारा काटने से होता है।

यह मच्छर दिन में काटता है।तेज बुखार,जोड़ों में दर्द, शरीर में चकत्ते पडना, सरदर्द, उल्टी आना आदि डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह ने बताया कि जनपद में गत वर्ष 2023 में कुल 23 डेंगू रोगी पाए गए थे। वर्ष 2024 में अब तक कोई भी डेंगू रोगी नहीं पाया गया है।

https://vikalpmimansa.com/3108