बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिये हुए मतदान में 97.88 फीसदी वोट पड़े, हल्की झड़पें।

अरविन्द कुमार,

वरिष्ठ पत्रकार।

पटना,4 अप्रैल 2022

बायें से बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी एवं सूचना मंत्री संजय झा वोट डालते हुए।

(एजेंसी)।स्थानीय निकाय से बिहार विधान परिषद् की 24 सीटों पर आज हुए मतदान के दौरान हल्की झड़पों के बीच 97.88 प्रतिशत वोट पड़े। चुनावी हिंसा में कोसी क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी घायल हो गए।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मतदान सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुआ,जो शाम 4 बजे तक चला। इस बाबत केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

इस चुनाव में राजग गठबंधन में चुनाव लड़ा,जबकि प्रमुख विपक्षी दल राजद एवं कांग्रेस अलग-अलग चुनाव मैदान में डटे रहे। कई सीटों पर लोजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी दम ख़म के साथ डटे रहे।

सूत्रों के अनुसार राज्य के 534 प्रखंड मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बनाये गए थे। इस चुनाव में एक लाख 34 हजार 106 मतदाताओं को 187 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करना था।एल.एस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *