
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी हैं अर्थव्यवस्था,
घरेलू खपत, सुधारों व तेज आर्थिक वृद्धि अवस्था।
भविष्य में देश ‘तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था’ का दर्जा,
यह मुकाम हासिल होगा इसमें नहीं कोई भी हर्ज़ा।
आर्थिक विकास के आंकड़ों से जुड़े हुए आकलन,
पैमाने में ‘महंगाई’ को स्थिर करें पहलू के संकलन।
एक तरफ विकास की चमकती हुई तस्वीर हैं पेश,
दूसरी तरफ महंगाई की स्थिति बयां नया परिवेश।
इस वर्ष के शुरूआत में ही महंगाई में हुई बढ़ोतरी,
खाद्य सामग्री एवं जरूरी वस्तुओं के दाम चढ़ोतरी।
महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्य वर्ग,
भोजन, ईंधन व स्वास्थ्य का सरकार समझ लें दर्द।
(संदर्भ-आर्थिक विकास के दावे तेज।)