ऑर्गेनिक वेलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया गुरूग्राम में अपने पहले कंपनी स्वामित्व वाले आउटलेट का उद्घाटन

गुरुग्राम

ऑर्गेनिक वेलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने गुरूग्राम में अपने पहले कंपनी स्वामित्व वाले आउटलेट का उद्घाटन किया, जिसमें 250 से अधिक खाद्य, स्वास्थ्य और वेलनेस उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। यह स्टोर न केवल ग्राहकों के लिए एक शॉपिंग स्पेस है, बल्कि देशभर में विस्तार के लिए एक मॉडल और ट्रेनिंग हब भी बनेगा। कंपनी का लक्ष्य इस स्वरोजगार-आधारित रिटेल मॉडल के जरिए पूरे भारत में 5,000 आउटलेट खोलना है।

इस मॉडल के पूरी तरह लागू होने पर 5,000 स्वतंत्र मालिक-संचालक (ओनर-ऑपरेटर) और लगभग 15,000 प्रत्यक्ष रिटेल नौकरियां सृजित होंगी। इसके अलावा खेती, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में हजारों अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह पहल खासतौर पर बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए कम निवेश वाले रास्ते पर वेलनेस रिटेल में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है, साथ ही किसानों से सीधा जुड़ाव मजबूत करती है।

उद्घाटन समारोह में कंपनी की किसान-केंद्रित सोच को दर्शाते हुए बुंदेलखंड के एक किसान की वृद्ध मां ने रिबन काटा। इस मौके पर कंपनी को जैविक उत्पाद सप्लाई करने वाले कई किसान भी मौजूद थे।

इस अवसर पर ऑर्गेनिक वेलनेस के प्रबंध निदेशक कृष्ण गुप्ता ने कहा, “यह स्टोर सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि वितरित विकास की हमारी बड़ी सोच का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि किसान अर्थव्यवस्था के हाशिए पर न रहें, बल्कि मूल्य सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएं। ग्रामीण सोर्सिंग को रिटेल में माइक्रो-उद्यमिता से जोड़कर हम देशभर में बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए स्थायी आय के अवसर पैदा कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “गुरुग्राम का यह आउटलेट, उद्यमियों के लिए एक व्यावहारिक लर्निंग सेंटर बनेगा, जहां वे कम निवेश में छोटे फॉर्मेट की वेलनेस स्टोर कैसे चलाई जा सकती है, यह सीख सकेंगे। यह पूरी तरह किसानों और ग्रामीण उत्पादन प्रणाली से जुड़ा रहेगा।”

गौरतलब है कि ऑर्गेनिक वेलनेस का विस्तार रणनीति किसान सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा और ग्रामीण भारत में आधारित वितरित रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र पर टिकी है। गुरुग्राम आउटलेट अब देशव्यापी साझेदारों के लिए राष्ट्रीय संदर्भ बिंदु के रूप में काम करेगा। 