पूजा पपनेजा।
सनम तेरी कसम 2 फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों मे रिलीज़ हुई थी इसका निर्देशन दीपक मुकुट ने किया था आपको बता दें कि यह फिल्म 2016 मे भी आई थी लेकिन दर्शको ने उस समय इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया था।
इस फिल्म मे मावरा होकेन हर्षवर्धन राणे ने साथ मिलकर काम किया है उसमे इन दोनों ने इंदर और सरु का किरदार निभाया है और यह एक इमोशनल लव स्टोरी है जो दर्शको के दिल को छू गई है।
अगर हम आपसे फिल्म के बारे मे बात करे तो इस बार फिल्म को दर्शको ने सिनेमाघरो मे जाकर देखा है और कई दर्शक ऐसे भी थे जो इस फिल्म को देखकर रो पड़े है खैर हम आपसे इनकी कहानी के बारे में चर्चा करते है।
इंदर और सरु की कहानी
इस फिल्म की कहानी मे सरु एक साधारण बुद्धिमान साउथ इंडियन लड़की है लेकिन कहानी मे एक मोड़ ये है कि सरु के माता पिता चाहते थे उसकी शादी हो जाए। लेकिन उसके रंग की वजह से लोग उससे पसंद नहीं करते थे जिस वजह से सरू के माता पिता उससे ताने देने लगते है।
और अब अगर हम आपसे इंदर के किरदार की बात करे तो इंदर एक बहुत बिगड़ा हुआ लड़का होता है जिसको हर रोज एक नई लड़की चाहिए होती है।
आपको यह भी बता दें कि फिल्म की कहानी मे इंदर सरु का पडोसी होता है और सरु अपनी छवि बदलना चाहती है ताकि उसे भी कोई पसंद करे इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने पडोसी इंदर से होती है जो एक रफ – टफ़ इंसान है लेकिन दिल का बहुत अच्छा है। और इंदर इसलिए सरु को एक मेकओवर दिलाने मे मदद करता है।
उसके बाद सरु की ख़ूबसूरती बढ़ जाती है जिसके बाद फिल्म की कहानी मे एक ट्विस्ट ये आता है कि कुछ गलतफहमियों के कारण उसके पिता उसे घर से निकाल देते है जिसके बाद फिर सरु अकेली पड़ जाती है और फिल्म की कहानी मे इंदर उसका सहारा बनता है उससे अपने साथ ही रखता है फिर उससे आगे के लिए गाइड करता है।
तभी सरु को एक लड़का पसंद करता है जिसके बाद सरु खुश हो जाती है लेकिन ये रिश्ता भी शादी तक नहीं टिक पाता जिसके बाद सरु बुरी तरह से टूट जाती है और सरु को उस हाल मे देखकर इंदर बहुत परेशान हो जाता है फिर वही वो पल होता है जिसमे इन दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है और इंदर सरु के करीब आने लगता है।
फिर सरु इंदर को शादी करने के लिए कहती है जिसके बाद इन दोनों की शादी हो जाती है। और यह एक दूसरे के करीब आने लगते है लेकिन सरु को अचानक ब्रेन ट्यूमर हो जाता है। जिसके बाद इंदर उसका पूरा साथ देता है फिर आपने फिल्म मे आगे की कहानी मे देखा होगा कि सरु हॉस्पिटल मे एडमिट हो जाती है।
उसकी जानकारी इंदर घर जाकर सरु के माता पिता को देता है जिसके बाद सरु के माता पिता उसे माफ़ी मांगते है और कहानी के अंत मे सरु की मौत हो जाती है फिर इंदर बहुत रोने लगता है लेकिन कहानी का यह एक इमोशनल पार्ट है जिससे देखकर हर कोई पिघल जाए इसके बाद. आखिरी में वह उस पेड़ के पास जाता है और सरु की आवाज उसके संवादों के साथ गूंजती है, और इस फिल्म को दुबारा रिलीज़ किया गया है इसके गानो को बहुत ख़ूबसूरती से तैयार किया गया है क्योकि यह कहानी एक ऐसी प्रेम कहानी है जो किसी के भी दिल को छू जाए।
खैर ये कहानी हम सबको सोचने मे मजबूर करती है कि आज के बुरे समय मे ऐसा जीवनसाथी मिल पाना बहुत मुश्किल है इसलिए हर किसी को अपने जीवन साथी की कद्र करनी चाहिए और अपने जीवनसाथी पर पूरा विश्वास रखना चाहिए ताकि आपका रिश्ता मजबूत रहे क्योकि आज के समय मे कई ना कई लोगो का एक दूसरे पर विश्वास नहीं है जिस वजह से रिश्ते टूट रहे है।