खोज

मैंने चिल्लाकर कहा
मै भीम नहीं हूँ।
पर वो नहीं माने।
धृतराष्ट को लगे मनाने।
एक बार सस्नेह
बाहों मे कसने को
धृतराष्ट मान गया।
पर एक शर्त रख दी
बोला धीरे से
कृष्ण का पता लगाओ
मेरी भुजाओं मे
पहले उसे लाओ।
या किसी तरह उसे,
राज्य से भगाओ।

उपयुक्त पंक्तियां स्व. विनोदा नन्द झा की लिखित पुस्तक इन्द्रधनुष से ली गई है।