यह दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज कूड़े के ढेर पर हैः गोपाल प्रसाद

उषा पाठक,पत्रकार

नयी दिल्ली, 29 जनवरी 2025 ।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की हॉट सीटों में शामिल पटपड़गंज से भारत गठबंधन समर्थित दिल्ली जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे गोपाल प्रसाद ने कहा कि यह दुर्भाग्य है  कि दिल्ली आज कूड़े के ढेर पर है। यमुना इतनी मैली हो चुकी है कि लोगों के लिये सांस लेना दूभर हो गया है,  मगर हज़ारों करोड़ रुपये बहा दिए गए हैं।

प्रसाद ने सियासी दलों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता को नेताओं ने सदा से छला हैं। यहां की सड़कें टूटी फूटी है। चिकित्सा व्यवस्था खराब है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इलाके के लोगों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है।

पूर्वांचल बाहुल्य इस क्षेत्र में बेरोज़गारी चरम पर है। लोग किसी तरह से जीवनयापन को विवश हैं।

आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद ने आरोप लगाया है, कि केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा एवं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप ने राष्ट्रीय राजधानी को बर्बाद करके रख दिया है, इसलिए इन दोनों से मुक्ति जरूरी है।

उल्लेखनीय है,कि पटपड़गंज सीट से आप के कद्दावर नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वर्ष 2012 से प्रतिनिधित्व कर थे, किन्तु इस बार वह जंगपुरा से किस्मत आज़मा रहे हैं। यहां से इस बार पूर्व क्षेत्रीय विधायक अनिल चौधरी कॉंग्रेस से किस्मत आज़मा रहे हैं। एल.एस.