पूजा पपनेजा।
जमाई नंबर 1 की कहानी दर्शको के दिल मे अपनी जगह बना रही है। क्योकि लोग ज़ी टीवी के इस प्रसारित शो को सोमवार से शुक्रवार तक देखना पसंद करते है । आज हम आपको जमाई नंबर 1 की आगे की कहानी के बारे मे बताते है?
आपने अभी तक शो मे देखा है। कि रिद्धि की नानी को हार्ड अटैक आया था। उसके बाद रिद्धि की नानी रिद्धि को नील से शादी करने के लिए समझाती है, क्योकि उनका मानना है कि रिद्धि को नील से अच्छा जीवनसाथी नहीं, मिल सकता, क्योकि नील एक सुलझा हुआ लड़का है, रिद्धि को अच्छे से संभाल सकता है। वही आपको शो मे काफी ज्यादा ड्रामा भी देखने को मिलेगा। क्योकि नील जब रिद्धि से शादी करने के लिए कोर्ट जाता है।
तभी रिद्धि की माँ नील और रिद्धि की शादी को रोकने की कोशिश करती है। क्योकि उन्हें लगता है कि नील रिद्धि के लायक नहीं है फिर वही कोर्ट मे रिद्धि की माँ नील के आगे शर्त भी रखती है, कि वो अपनी बेटी की शादी तभी होने देगी ,जब नील उनके घर घर- जमाई बन कर रहेगा।
जिसमे नील रिद्धि के खातिर घर का जमाई बनने के लिए तैयार हो जाता है । वही शो की कहानी मे ये भी देखना दिलचस्प होगा, कि नील कैसे अपनी साँस के दिल मे जगह बना पाता है ? इसके साथ ही नील रिद्धि की माँ, की कैमस्ट्री दर्शको को कितनी पसंद आने वाली है?