हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है जिसकी सोच सबसे पहले राष्ट्र है- अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

सुकांति साहू।

संगठन को मजबूत करने के लिये भारतीय जनता पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में झारखंड में भी यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।  जमशेदपुर महानगर में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में गोलमुरी चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस बारे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि झारखंड राज्य में चुनाव होने के कारण सदस्यता अभियान नहीं चल पाया था उसी के निमित्त अभी झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है हर 3 से 6 साल के के बीच सदस्य अभियान के बाद पार्टी अपना बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव करती है, यह पूरी तरह से संगठन विस्तार का कार्य योजना है।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है जिसकी सोच सबसे पहले राष्ट्र है। पार्टी की सोच के कारण आज जम्मू कश्मीर से दो विधान दो निशान को हटाया गया। धारा 370 को हटाया गया। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है।

वहीं झारखंड चुनाव के नतीजे पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में हार जीत होती रहती है फिर भी जनता ने हमें 59 लाख मत देने का कार्य किया जो झारखंड में किसी भी सिंगल पार्टी के सबसे अधिक मत है।

उन्होंने कहा कि जनता का जो निर्णय है हम सभी एक सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और सड़क से लेकर सदन तक सरकार से सही दिशा में चलने का कार्य करवाएंगे।

इस सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित मिराज अहमद मोहम्मद शाहिद सुखदेव सिंह मिट्ठू मोहम्मद फैयाज दिलबाग सिंह वरयाम सिंह जगतार सिंह मनोहर सिंह मनी महंती हरभजन सिंह बलवीर सिंह बबलू नौशाद खान रहीम खान जीडी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।