नयी दिल्ली,10 जनवरी 2025।
5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये हरियाणा जनसेना पार्टी से जंगपुरा सीट से युवा नेता विजेंद्र प्रजापति चुनाव लड़ेंगे।
हरियाणा जनसेना पार्टी की चार प्रत्याशियों की पहली सूची में युवा नेता विजेंद्र प्रजापति को प्रत्याशी बनाया गया है। इस क्षेत्र में प्रजापति समाज के वोटरों की अच्छी खासी संख्या है।
दिल्ली के हॉट सीटों में शुमार जंगपुरा विधान सभा से चुनाव लड़ रहे विजेंद्र प्रजापति ने बताया कि यह विधान सभा क्षेत्र लाजपत नगर से दरियागंज तक फैला हुआ है। यहां की प्रमुख समस्याओं में पेयजल, गंदगी एवं जाम मुख्य रूप से शामिल है। कई स्थानों पर सड़कें भी खराब है। वह इसे प्राथमिकता से दूर करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस सीट से आप ने अपने शीर्ष नेता मनीष सिसोदिया, भाजपा ने तरविंदर सिंह एवं कॉंग्रेस ने फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है।एल.एस.