पूजा पपनेजा , दांत हमारे शरीर का एक मह्त्वपूर्ण अंग है जिनको स्वस्थ रखना बहुत ज़रूरी है क्योकि दांतो के सहयोग से ही खाने को अच्छे से चबाकर खाया जा सकता है ,
फिर वह खाना हमारे शरीर मे समाहित होकर हमें खूबसूरत और ताकतवर बनाता है इसलिए दांतो की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है तो ऐसे मे हम आपको कुछ बातो को बताने वाले है कि कैसे आप अपने दांत को स्वस्थ रख सकते है।
1 दांतो मे चिपकने वाला खाना कम खाएँ।
2 मैदे से बनी चीज़े या फ़ास्ट फ़ूड खाने से परहेज करे।
3 दिन मे दो वक्त ब्रश करे।
4 अगर दांतो के बीच खाना फसता है तो उससे फ़्लाश से साफ़ करे।
5 सुबह उठकर गुनगुना पानी गर्म करके उसमे नमक डालकर कुल्ला करे तब भी आपके दांत स्वस्थ रहेंगे।
6 आप नियमित रूप से अपने दांतो की सफाई करते रहे है और आपकी खाने की आदते भी अच्छी है फिर भी साल मे एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपने दांतो का चेकअप कराएं एव जिसकी खाने पीने की आदत अच्छी नहीं है और वे अपने दांतो की ठीक तरह से देखभाल भी नहीं करते उन्हें साल मे दो से तीन बार दांतो का चेकअप कराने की आवश्यकता होती है।
7 ज्यादातर छोटे बच्चे और 40 की उम्र के आस – पास के लोग दांत की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचते है दांत मे दर्द होने का मुख्य कारण यह है कि दांतो की नसों मे क्षति होने की वजह से दांत दर्द होता है जिसे रुट केनाल ट्रीटमेंट से ठीक किया जाता है। अगर दांत दर्द तत्कालीन हुआ हो तो केमिस्ट से कम्बीफ्लेम मैडिसन ली जा सकती है।
8 जहाँ तक दांत मे ठंडा गरम लगने की बात है तो इसकी वजह ठीक से ब्रश नहीं करना है जैसे कई बार लोग ताकत के साथ ब्रश करते है तब इससे इनेमल घिस जाते है। इसी तरह ब्रश बहुत कम समय करने से भी ठंडा गरम लगता है। डॉक्टर वरुण कहते है कि ज्यातार लोगो को पता नहीं है कि ब्रश कैसे करना है। डॉक्टर के अनुसार ब्रश करते समय 3 से 4 मिनट का वक्त देना ज़रूरी होता है। जोर से घिसकर नहीं बल्कि दांतो पर सॉफ्ट ब्रश करना चाहिये। कोशिश करे कि अपने नेचुरल दांतो की देखभाल कर उसे बचाया जा सके।
9 इस बात का ख़ास ख्याल रखे कि छोटे बच्चो को उनकी जिद व प्यार से ढेर सारा चॉकलेट नहीं खिलाएं। अगर उन्हें चॉकलेट खिलाना है तो शाम को 6 से 8 बजे के बीच दें और सोने से पहले अपनी देख – रेख मे ब्रश कराएं।
10 दांत मे दर्द की शिकायत बार – बार हो रही है तो किसी अन्य नुस्खे को आजमाने की जगह डॉक्टर से चेक कराएं।
ये आर्टिकल केवल जागरूकता के लिए है अगर आपके दांतो मे कोई भी समस्या होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाए।