अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन हुआ विशाल परेड का आयोजन, दिखी कई देशों की संस्कृति की झलक

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन चल रहा है, जिसके दूसरे दिन की शाम को एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस भव्य परेड को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कल्लू के अटल सदन से रवाना हुई यह भव्य परेड कलाकेंद्र तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न देशों की संस्कृति परिधान एवं गीत संगीत का प्रदर्शन किया गया।

परेड में बेलरूस, इंडोनेशिया, म्यामार, कजाकिस्तान,यूएसए, बोलविया, ब्राजील, किर्गिस्तान, वेनेजुएला, इंडोनेशिया, इजिप्ट, उज्वेकिस्तान, थाईलैंड,बांग्लादेश, रशिया, गुआना, नेपाल, देशों ने अपने- अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया।

इन सांस्कृतिक दलों ने अपने- अपने देश के पहनावे में सज धज कर माल रोड कुल्लू के ढालपुर में मौजूद लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।