हरिद्वार में हिंदू रक्षा सेवा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

पूजा पपनेजा।

हरिद्वार में हिंदू  रक्षा सेवा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अलग-अलग पदों पर चयनित कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज जी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगो को गौ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि गौ सेवा हमारे लिये कितना महत्वपूर्ण है। गाय से हमे दूध  दही और मक्खन और खाने पीने के  सारे उत्पाद मिलते हैं। गाय से सभी मिलने वाले इन सभी पदार्थ मे पोषक तत्व होते हैं जो सभी बीमारियो का निवारण करते हैं गाय का दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है ।