पूजा पपनेजा।
आजकल गर्मी मे लोग तेज़ धूप से बहुत ज़्यादा परेशान हो जाते है तो ऐसे में सबसे बड़ी समस्या आती है खाने पीने की क्योंकि लोग गर्मियों में बाहर निकलना पसंद नहीं करते और लोग अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी चीज़ों का सेवन करते है।
गर्मी के मौसम में गर्मी को दूर करने के लिए आपको आम पन्ने का सेवन करना चाहिए इससे न सिर्फ आपकी प्यास बुझती है बल्कि इसे आपकी बॉडी भी रिफ्रेशिंग महसूस करती है। ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है इसके अलावा यह गैस्ट्रोइन्टेस्टनल जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है।
आम पन्ना गर्मी में आपको लू से बचाता है आपको बता दें कि आम पन्ना में विटामिन ए पाया जाता है, जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से अगर आप आम पन्ना का सेवन करते है तो आप मोतियाबिंद, रतौंधी, जैसी कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है।
गर्मियों में आम पन्ना पीने से आपके शरीर को ये सभी लाभ मिल सकते हैं। अगर आम पन्ने का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह दस्त को रोकने में भी मददगार है। आम पन्ना गर्मी के मौसम में सबसे स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक होता है कच्चे आम के पन्ना को आप ड्रिंक की तरह भी पी सकते हैं या फिर खाने के साथ भी इसे ले सकते हैं।
आम पन्ने कैसे बनाएं?
https://www.youtube.com/watch?v=nCh7xpS9g6w&t=37s
आम पन्ना को बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, मिठास के लिये चीनी या खांड और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है। इन्ही सभी चीजों को मिलाकर 40 मिनट में आप इस मजेदार ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं।
अब आप एक कुकर में पानी लें उसमे आम को भिगो ले। अब इसे 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब कुकर को आंच से उतार लें जब आम ठंडे हो जाएं तो उनके छिलके उतार लें। आम का गूदा यानि पल्प एक बर्तन में रखें। इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, मिलाएं। उसके बाद आम पन्ना का पेस्ट बनाने के लिए उसमें पुदीना अदरक नमक भुना हुआ जीरा और आम का पल्प मिलाकर मिक्सी में पीस ले। तैयार पेस्ट में चीनी या खांड स्वादानुसार डालें।
आम पन्ना ड्रिंक बनाने के लिये एक ग्लास ठंडे पानी में दो चम्मच तैयार किया हुआ पेस्ट डालें। आप इसमें नींबू के कुछ बूंद भी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आपका आम पन्ना ड्रिंक तैयार है। इस सेहत से भरे स्वाद का आनंद लीजिए।