पूजा पपनेजा।
आम लोगों का मानना है कि Home Science यानि गृह विज्ञान केवल लड़कियों को पढ़ाया जाने वाला विषय है। लड़कियों को उनकी जिम्मेदारियां का एहसास दिलाने के लिए और घरेलू चीजों की जानकारी देने के लिये कुछ माता-पिता गृह विज्ञान पढ़ाने के लिये तैयार होते हैं। जबकि अब गृह विज्ञान के प्रति आम राय भी बदली है ।
अगर गृह विज्ञान का गहराई से अध्ययन किया जाए तो अब यह विषय आपको आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार करता है और आपकी सोच को विकसित करता है। आपके आपसी संबंधो को मजबूत बनाता है, समाज की सोच को भी बदलता है। गृह विज्ञान का अध्ययन करके आप बहुत आगे जा सकते हैं, और नए-नए क्षेत्रों का चुनाव कर सकते हैं। गृह विज्ञान में कैरियर बनाने के लिए आपको पीएचडी और मास्टर करना पड़ता है।
हेल्थ काउंसलर. रिसर्चर, आहार विशेषज्ञ, हाउस कीपिंग, फैमिली काउंसलर, प्रोफेसर, फूड एडवाइजर, शेफ संसाधक प्रबंधक आदि पदों पर अच्छे वेतन और सम्मान अर्जित कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कलात्मक कार्यों से जुड़ सकते हैं। कपड़ा उद्योग और उत्पादन उद्योग से संबंधित खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिनकी आज के समय में काफी मांग है।
वास्तव में Home Science विषय का दायरा काफी बड़ा है, जिसमें कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। यह केवल लड़कियों के लिये ही नहीं बल्कि किसी के कैरियर को आगे बढ़ा सकता है, मगर इसके गहन अध्ययन की जरूरत होती है। अगर आप इस विषय को लेने का मन बना रहे हैं तो इसे अच्छी तरह समझें और आगे बढ़ें।