इसरो उपग्रह केन्द्र के प्रथम निदेशक थे उडुपी रामचंद्र राव

चिन्मय दत्ता।

10 मार्च 1932 को कर्नाटक स्थित उडुपी जिले के अडामारू में इसरो उपग्रह केन्द्र के प्रथम निदेशक उडुपी रामचंद्र राव का जन्म लक्ष्मी नारायण आचार्य और कृष्णवेणी अम्मा के घर हुआ।
ये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष थे जहां इनके नेतृत्व में ही 1975 में भारत के पहले उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था। इसके बाद 1975 में ही इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा 1976 में  इन्हें पद्म भूषण से विभूषित किया गया और वर्ष 1980 में ये नेशनल डिजाइन अवॉर्ड से विभूषित हुए। अवॉर्ड की सूचि 1995 में ही आर्यभट्ट पुरस्कार और जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार इन्होंने अपने नाम किया।  1997 में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने इन्हें रवीन्द्र नाथ टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया। 2002 में इन्हें सर एम. विश्वेश्वरैया मेमोरियल अवार्ड से विभूषित किया गया फिर 2007 में भारत रत्न राजीव गांधी उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार प्राप्त करने के साथ 2007 में ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से ये विभूषित हुए।
वर्ष 2004 में स्पेशल न्यूज़ पत्रिका ने इन्हें 10 अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तियों में से एक के रूप में नामित किया। 19 मार्च 2013 को वॉशिंगटन के अत्यधिक प्रतिष्ठित ‘सैटेलाइट हॉल ऑफ द फेम’ में शामिल होने वाले ये प्रथम भारतीय वैज्ञानिक बने। इसके बाद 2016 में ‘आई.ए.एफ. हॉल ऑफ फेम’ से सम्मानित होकर 2017 में पद्म विभूषण से विभूषित हुए।
कॉस्मिक किरणें, अंतर्ग्रहीय भौतिकी, उच्च ऊर्जा खगोलिकी, अंतरिक्ष अनुप्रयोग, उपग्रह, रॉकेट जैसे प्रौद्योगिकी विषयों पर इनके द्वारा लिखित 350 से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं। कर्नाटक स्थित बेंगलुरु के इंदिरा नगर में 24 जुलाई 2017 को इनका प्राणांत हो गया।
उडुपी रामचंद्र राव की जयंती पर पाठक मंच के कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 822वीं कड़ी में मंच की सचिव शिवानी दत्ता की अध्यक्षता में यह जानकारी दी गई।
व्यक्तित्व कॉलम में आपको इस बार किस व्यक्तित्व के बारे में जानना है, अपने विचार अवश्य व्यक्त करें। हमारे द्वारा उस व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *