मिले सुर मेरा तुम्हारा से पहचाने गए पंडित भीमसेन जोशी

चिन्मय दत्ता, चाईबासा, झारखंड ।
भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी 1922 को कर्नाटक स्थित गडग में गुरुराजराव जोशी के घर हुआ। इन्होंने पहली बार 1941 में लाइव प्रदर्शन किया था। इनका पहला एल्बम 1942 में एचएमवी द्वारा जारी किया गया जिसमें मराठी एवं हिंदी के कुछ भक्ति गीत थे। इसके बाद 1943 में इन्होंने मुम्बई में एक रेडियो कलाकार के रूप में काम किया था।
वर्ष 1972 में ‘पद्म श्री’ से विभूषित होने के बाद 1976 में ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ इन्होंने अपने नाम किया फिर 1985 में जहां ‘पद्म भूषण’ से विभूषित हुए वहीं इसी वर्ष सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ प्राप्त करने के बाद 1986 में इन्होंने ‘पहली प्लैटिनम डिस्क’ अपने नाम किया।
1988 में इनका संगीत वीडियो प्रदर्शन ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ से भारत में व्यापक रूप से पहचाना गया क्योंकि भारत में राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से बना यह वीडियो भारतीय संस्कृति की विविधता पर प्रकाश डालता है। ये 1998 में ‘संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप’ से सम्मानित हुए इसके बाद भारत सरकार ने 1999 में इन्हें ‘पद्म विभूषण’ से विभूषित किया। इसके बाद 2000 में इन्होंने ‘आदित्य विक्रम बिड़ला कला शिखर पुरस्कार’ अपने नाम किया फिर 2002 में ‘महाराष्ट्र भूषण’ से विभूषित हुए।

 2003 में केरल सरकार ने इन्हे ‘स्वाति संगीत पुरस्कार’ से सम्मानित किया इसके बाद 2005 में ‘कर्नाटक रत्न’ से विभूषित हुए फिर 2008 में ‘स्वामी हरिदास पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद 2009 में इनको भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। 2009 में ही दिल्ली सरकार द्वारा इन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से विभूषित किया गया। इसके बाद 2010 में ये राम सेवा मंडली बेंगलुरु द्वारा ‘एस.वी. नारायणस्वामी राव राष्ट्रीय पुरस्कार’ सम्मानित हुए।
24 जनवरी 2011 को महाराष्ट्र स्थित पुणे में इस महान विभूति का देहावसान हो गया। इसके बाद सितम्बर 2014 में भारतीय संगीत में इनके योगदान की स्मृति में इनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय डाक द्वारा डाक टिकट जारी किया गया।
पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर पाठक मंच के कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 816वीं कड़ी में मंच की सचिव शिवानी दत्ता की अध्यक्षता में यह जानकारी दी गई।
व्यक्तित्व कॉलम में आपको इस बार किस व्यक्तित्व के बारे में जानना है, अपने विचार अवश्य व्यक्त करें हमारे द्वारा उसे व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *