पाठक मंच ने खुदीराम बोस और डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जयंती अवसर पर निकाली संध्या फेरी

मीमांसा डेस्क।

चाईबासा के दर्शन मेला म्यूजियम डेवलपमेंट सोसायटी की प्रमुख उपलब्धि पाठक मंच द्वारा इन्द्रधनुष कार्यक्रम की 807वीं कड़ी में अमर शहीद खुदीराम बोस और देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। ये दोनों भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी के लिये अंग्रेजों से लड़ते हुए खुदीराम बोस केवल 18 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फाँसी के फंदे पर चढ़ गये।

यह एक ऐसे निडर क्रांतिकारी थे, जिनसे अंग्रेज कांप उठे थे। वहीं डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद संविधान लागू होने पर देश के पहले राष्ट्रपति का पदभार संभाला और अवकाश प्राप्त करने के बाद भारत सरकार द्वारा इन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया। ऐसे महापुरुष सदैव भारत को प्रेरणा देते रहेंगे।
3 दिसम्बर 2023 को  इस विशेष अवसर पर इन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पाठक मंच के बच्चों द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर संध्या फेरी निकालकर पठन अभिरुचि विकास का संदेश दिया गया। संध्या फेरी में बच्चों के साथ-साथ सदस्यगणों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर पाठक मंच से जुड़े बच्चों को विशेष उपहार देने के अतिरिक्त सदस्यों के बीच पुस्तकें भी वितरीत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *