चिन्मय दत्ता, चाईबासा, झारखंड।
मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध अवुल पकिर जैनुलअबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। इनके पिता जैनुलअबिदीन एक नाविक थे और माता अशिअम्मा एक गृहणी थी। रामेश्वरम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन के अतिरिक्त पिता की आर्थिक मदद के लिए बालक कलाम स्कूल के बाद समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। 1950 में इन्होंने मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए इन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण से विभूषित किया गया। इसके अतिरिक्त रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1997 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हुए। वहीं 1998 में राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड इन्होंने अपने नाम ही नहीं किया बल्कि विश्व के चालीस विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
18 जुलाई 2002 को नब्बे बहुमत से इन्हें भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया फिर इन्होंने 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के पद को विभूषित किया। मेघालय स्थित शिलांग में 27 जुलाई 1915 को इनका प्राणांत हो गया।
अब्दुल कलाम, भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनते देखना चाहते थे और परमाणु हथियारों के क्षेत्र में ये भारत को सुपर पावर बनाने की बात सोचते रहते थे। इन्होंने साहित्यिक रूप से अपने विचारों को बहुत सारे पुस्तकों में समाहित किया है।
अवुल पकिर जैनुलअबिदीन अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर पाठक मंच के कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 800वीं कड़ी में मंच की सचिव शिवानी दत्ता की अध्यक्षता में यह जानकारी दी गई। व्यक्तित्व कॉलम में आपको इस बार किस व्यक्तित्व के बारे में जानना है, अपने विचार अवश्य व्यक्त करें हमारे द्वारा उस व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। धन्यवाद।