मीमांसा डेस्क,
नई दिल्ली।
मीमांसा डेस्क,
नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त दुनिया के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। जी20 राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन केंद्र भारत मंडपम अतिथियों के लिए मिनी बाजार में तब्दील हो गया है। यहां मिलने वाली हर चीज अपने आप में भारतीय संस्कृति और कला को संजोए है। इसके तहत ही बिहारी संस्कृति से मेहमानों को रू ब रू कराने के लिए बिहार सरकार और इंडस्ट्री बिहार द्वारा क्रॉफ्ट बाजार में बिहार के हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जा रहा है। भारत मंडपम में तीन दिनों के लिए लगाए गए बिहार के स्टॉल में बिहारी संस्कृति और बिहार की मिट्टी की महक साफ तौर पर नज़र आ रही है।