झारखंडियों के मार्गदर्शक थे शहीद निर्मल दा- हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड

सुकांति साहू, जमशेदपुर।

वीर शहीद निर्मल महतो के 36 वें बलिदान दिवस के अवसर पर 8 अगस्त 2023 को उलियान, जमशेदपुर में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल महतो अमर रहेंगे।

 उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है। उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो। यह एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता। उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं।

 वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे। कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे। उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी। उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासियों- मूलवासियों ने लंबा संघर्ष और आंदोलन किया। अनगिनत कुर्बानियां दी गई, लेकिन, अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में उनके बलिदान को राज्य में जो सम्मान और जगह मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी । हमारी सरकार अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारी के सपनों के अनुसार झारखंड का नवनिर्माण कर रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *