सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी।

डॉ समरेन्द्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली,7 अगस्त 2023 (एजेंसी)।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद आज दोपहर 12 बजे संसद भवन पहुंचे।

  गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ करीब 137 दिन के बाद संसद पहुंचे,जहाँ उनकी अगवानी इंडिया के सांसदों ने की।

 राहुल गांधी, संसद भवन पहुँचते ही पहले राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और उन्हें नमन के बाद बधाई देने वालों का अभिवादन स्वीकार किया।

पार्टी सांसदों ने उनका मुख्यद्वार पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस आशय की खबरों की झड़ी लग गयी।

कई लोगों ने उनके संसद पहुँचने की फोटो को शेयर करते अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।एल,एस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *