आत्मा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

चिन्मय दत्ता, चाईबासा।

झारखंड आत्मा कार्मिक संघ पश्चिमी सिंहभूम द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल का ज्ञापन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को आज 2 सितम्बर 2022 को सौंपा गया। आत्मा कर्मी 3 सितम्बर 2022 को काला बिल्ला लगाकर परियोजना निदेशक आत्मा पश्चिमी सिंहभूम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वहीं,  5 सितम्बर 2022 को आत्मा कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से कार्य का बहिष्कार करेंगे और 7 सितम्बर 2022 को मांग पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए परियोजना निदेशक आत्मा पश्चिमी सिंहभूम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि आत्मा कर्मियों द्वारा कई वर्षों से विभागीय मंत्री सहित सभी उच्चाधिकारी गणों को मांग पत्र दिया गया है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा आत्मा कर्मियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है, जबकि सभी आत्मा कर्मियों के द्वारा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं को निष्ठा पूर्वक निर्वाहन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *