बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा, बनेंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री

उषा पाठक,

वरिष्ठ पत्रकार।

पटना,9 अगस्त 2022 (एजेंसी)। बिहार में तेजी से बदलती राजनीतिक उहापोह के बीच जदयू -भाजपा गठबंधन सरकार समाप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम चार बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल फागु चौहान को सौंप दिया। अब कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे।

नीतीश कुमार ने राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार  कुमार ने इस्तीफे के साथ महागठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के साथ राजद के नेता तेजस्वी यादब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ  लेंगे।एल.एस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *