महंगाई को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन।

उषा पाठक

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली,5 अगस्त 2022 (एजेंसी)। कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी सांसदों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की गंभीर नोंक झोंक हुयी। कांग्रेस जनों ने उनके साथ बदसलूकी किये जाने का आरोप लगाया है।

इस बीच कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में नारेवाजी की। इस वजह से राज्य सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक जाने के लिए मार्च निकाला,उन्हें विजय चौक पर रोक दिया गया।  सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी ने मार्च शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर तानाशाही रवैये अपनाने का आरोप लगाया।

प्रशासन ने प्रतिबंधों का हवाला देते हुए कांग्रेस को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। देश के अन्य स्थानों से भी कांग्रेस जनों के आक्रामक विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबर है।एल.एस।

 

One thought on “महंगाई को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *