राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को उद्योग मंडल एसोचेम ने बधाई दी

नई दिल्ली, 26 जुलाई, 2022: भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर एसोचैम ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और कहा कि उनका चुनाव हमारे गणतंत्र में सर्वोच्च संवैधानिक पद तक आम लोगों के सशक्तिकरण का प्रतीक है। उद्योग समूह ने कहा कि यह हमारे विशाल लोकतंत्र के लिए एक प्रेरणादायक क्षण था।

एसोचैम ने कहा कि ” द्रौपदी मुर्मू वास्तव में जमीनी स्तर पर लोगों की शक्ति का प्रतीक हैं, जो अपनी अच्छी जीवन शैली, राष्ट्रीय सेवा एवं सादगी के साथ उंचाई तक पहुंचने की आकांक्षा रखते हैं। यह भारत में करोड़ों लोगों को दिखाता है कि कुछ भी असंभव नहीं है।

एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा कि हमारे गणतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती मुर्मू का चुनाव भारतीय लोकतंत्र के लिए गर्व की बात है और मैं उन्हें देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के लिए दिल से बधाई देता हूं और आने वाले दिनों में उनकी अनुभवी सलाह की प्रतीक्षा करता हूं, ”।

इसके साथ ही अपने बधाई संदेश में, चैंबर के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ” देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए श्रीमती मुर्मू का चुनाव जमीनी स्तर पर जीवंत भागीदारी के साथ भारत के लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। राष्ट्रपति भवन के लिए उनके चुनाव ने लाखों भारतीय लोगों को प्रेरित किया है”।

उन्होंने कहा कि एसोचैम हमेशा श्रीमती मुर्मू के मार्गदर्शन में हमारे देश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास में शामिल होगा।

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति पद के लिये शपथ ली। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, इनसे पूर्व प्रतिभा पाटिल भी राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *