शुरू होगा बंद पड़े अर्बन हाट का पुनर्निर्माण, मुख्यमंत्री ने दिया तय समय पर पूरा करने का निर्देश

सुकांति साहू, रांची।

लगभग 5 साल से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के दुबारा निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इसे तय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। दरअसल, झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सामने 5 वर्षो से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान की पीपीटी प्रेजेंटेशन रखी गई।

इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि अर्बन हाट रांची का निर्माण कार्य 30 अगस्त 2016 को शुरू हुआ था, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य लगभग पिछले 5 वर्षों से बंद पड़ा था।

यह भी जानकारी दी गई कि अर्बन हाट रांची के निर्माण के लिए पहले से ही 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। नए मास्टर प्लान के तहत अर्बन हाट रांची को दिल्ली हाट के तर्ज पर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों द्वारा दिये गये प्रेजेंटेशन देखने के बाद हेमंत सोरेन ने इस हाट को नियत समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अर्बन हाट रांची में राज्य के क्षेत्रीय हस्तकला सहित विभिन्न कारीगरों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *