श्री राम कथा कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस ने लिया झारखंड की जनता की समृद्धि का आशीर्वाद

चिन्मय दत्ता,

26 अप्रैल, 2022 को पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री राम कथा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने श्री राम कथा अमृत वर्षा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड की जनता की सुख, समृद्धि के लिए उनसे आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि जब भी धार्मिक स्थलों व कार्यक्रमों में जाता हूँ तो मैं वहाँ कथा, भजन, कीर्तन आदि सुनना पसंद करता हूँ, न कि भाषण देना। भजन, कीर्तन, कथाओं को सुनने से मन को सुकून तो प्राप्त होता ही है, चित को एक अलग प्रकार की शांति की अनुभूति प्राप्त होती है।

भगवान श्री राम सिर्फ एक आदर्श पुत्र के साथ आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श मित्र, आदर्श शिष्य और आदर्श राजा भी थे। उनके लिए जन-सेवा सर्वोपरि था। वे प्रजा के हर सुख-दुःख में उनके साथी थे। इसलिए प्रजा भी उनसे उतना ही प्रेम करती थी। भगवान राम आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार वेदों व शास्त्रों ने मानव के बेहतर भविष्य संबंधी कई मंत्र दिये, उसी प्रकार रामायण ने मानव जीवन को बेहतर जीवन जीने के तरीके सिखाए हैं। जो व्यक्ति रामायण में लिखी बातों व श्री राम के आदर्श को आत्मसात कर ले, वह अपने जीवन में आए समस्त दुखों से लड़ने की क्षमता रख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *