मांगीलाल रूंगटा विद्यालय में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन

चिन्मय दत्ता,   चाईबासा।

विश्व पुस्तक दिवस पर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित मांगीलाल रूंगटा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता द्वारा  डिजिटल क्लास रूम में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस सह पुस्तक वितरण किया गया।

साथ ही प्राचार्या द्वारा बच्चों को विश्व के महानतम लेखक विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय भी कराया गया। इस खास दिन पर बच्चों को पुस्तकों के महत्व के बारे में भी जानकारी देते हुए से पठन-पाठन के प्रति जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि  विश्व पुस्तक दिवस, पुस्तकों के महत्व पर दुनिया भर में प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि तथा सम्मान देने के लिये विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर पुस्तक के महत्व को समझाते हुए प्राचार्या ने मलाला यूसुफजई के विचारों को बच्चों से साझा किया कि “एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया बदल सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *