सुन्दरता और कुरूपता


सुन्दरता और कुरूपता
दोनों सगी बहनें।

कुरूपता ने चुरा लिए
सुन्दरता के गहने।

उस दिन से बैठी है
सुन्दरता के गहनों में

कुरूपता संवरकर।
और सुन्दरता का बदन है

नंगा उसी दिन से
गहनों को छोड़कर।

उपयुक्त पक्तियां इन्द्रधनुष पुस्तक बी एन झा द्वारा द्वारा लिखी गई हैं।