हमारे देश में विशेषकर दांतों के संबंध में जागरूकता की काफी कमी है- डॉ. वीणा राजपूत, दंत चिकित्सक

Dr. Veena Rajput

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, हम जो कुछ भी खाते हैं, अगर उसे अच्छी तरह से चबाकर खायें तो वह खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसके लिये दांतों का मजबूत रहना आवश्यक है। दांतों की देखभाल की बात करें तो नियमित रूप से सुबह ब्रश करना ही लोगों की दिनचर्या में शामिल होता है।

इसके अलावा वह अपने दांत में कैविटी या दर्द की शिकायत के बाद ही डॉक्टर के पास जाते हैं। यही कारण है अधिकांश लोगों के असली दांत वक्त से पहले खराब होने लगे हैं।

बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के चलते दांतों में कैविटी अथवा कीड़े लगने लगे हैं, जिसका इलाज रूट कैनाल ट्रीटमेंट से या फिर दांतों को निकालकर किया जाता है।

इस बारे में विकल्प मीमांसा से बात करते हुए दंत चिकित्सक डॉ. वीणा राजपूत कहती हैं कि हमारे देश में विशेषकर दांतों के संबंध में जागरूकता की काफी कमी है। लोगों को रोजाना ब्रश करने के तरीके, मसूढ़ों की मजबूती और सफाई के तरीकों के बारे में बहुत कम जानकारी है।

जहां तक दांतों में कैविटी लगने की बात है तो इसका सबसे बड़ा कारण दांतों के बीच लंबे समय तक खाने का फंसे रहना है। लोग ब्रश तो करते हैं, मगर फ्लॉसिंग नहीं करते हैं। अधिकांश लोगों को इसका मतलब भी नहीं पता होता है। डॉक्टर वीणा आगे बताती हैं कि हर व्यक्ति को 6 महीने या एक साल में एक बार दांतों के डॉक्टर से अपने दांतों को दिखाना चाहिये।

दांतों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिये नीचे दिये गये लिंक को खोलें….

इस इंटरव्यू में आपकी कई समस्याओं के समाधान मिलेंगे। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो आप पूछ सकते हैं। हम विशेषज्ञ के साथ बात करके आपके सवालों के जवाब लेकर आएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=QTjjZq97AUw&t=57s