UPSC ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक शक्ति दुबे ने पाया पहला स्थान

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 9.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5.83 लाख ने परीक्षा दी, जिसमें कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 284 महिलाएं और 725 पुरुष शामिल हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातक शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल को मिला है, जिन्होंने एम.एस. यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से बी.कॉम किया है।

वहीं, तीसरे स्थान पर हैं आर्चित पराग डोंगरे, जिन्होंने वीआईटी वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। टॉप 5 में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। कुल 45 दिव्यांग अभ्यर्थी भी चयनित हुए हैं।