जमाई नंबर 1शो की कहानी मे बढ़ेगी सास और जमाई की नोक – झोक

पूजा पपनेजा।

जमाई नंबर 1 कि कहानी मे दर्शको को बहुत ज्यादा मज़ा आने वाला है क्योकि इस कहानी मे हम सब जानते है कि जमाई की धमाकेदार एंट्री हो गई है और दर्शको को सबसे ज्यादा सास और जमाई की नोक – झोक पसंद आ रही है।

क्योकि उसी से शो की टीआरपी भी बढ़ रही है लेकिन कहानी मे सबसे ज्यादा मज़ा तब आ रहा है, जब नील अपनी सास की हर चाल पर पानी फेर रहा है और वही नील की सास भी हर कोशिश कर रही है जिससे वह  नील और रिद्धि के बीच दूरियां पैदा कर सकें।

लेकिन रिद्धि की माँ जितना नील और रिद्धि को दूर करने की कोशिश कर रही है उतना ही नील और रिद्धि के बीच मे नज़दीकियाँ  बढ़ रही है, क्योकि रिद्धि की नानी नील का पूरा साथ दें रही है।

खैर अभी आपने शो मे देखा होगा कि रिद्धि की माँ कंचन एक नई चाल चलती है जिसमे वह नील को मुंहदिखाई के लिए साड़ी पहनने को कहती है जो उनकी पुश्तैनी साड़ी होती है। जिसमे नील ये सोचता है कि वह अपनी सास की इस चाल को कैसे मात दें तभी शो मे एक बड़ा ट्विस्ट आता है जिसमे नील की मदद उसकी नानी सास करती है और कंचन जब अपनी सहेलियों को घर मे नील की मुंहदिखाई के लिए बुलाती है ।  तब वहाँ नील एक दम पटियाला कुरता और शेरवानी पहनकर धमाकेदार एंट्री लेता है जिसमे उसकी सांस की सभी दोस्त नील से खुश हो जाती है।

फिर उसके बाद तभी कचन नील को अपमानित करना शुरू कर देती है जिस वजह से रिद्धि को बहुत बुरा लगता है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि कंचन की इस चाल पर भी नील पानी फेर देता है।  खैर शो मे देखना अब ये दिलचस्प होगा कि नील की सांस और कौन सी नई चाल चलती है जिससे वह नील और रिद्धि को दूर कर सकती है और नील भी कैसे अपनी सांस की चालो पर पानी फेरता है?