ये है मोहब्बते शो बना था दर्शको का पसंदीदा शो।

पूजा पपनेजा।

दिव्यांका त्रिपाठी  टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म  14 दिसम्बर, 1984  को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था।इनके पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी है इनकी माँ का नाम नीलम त्रिपाठी है दिव्यांका के दो भाई – बहन है दिव्यांका ने अपने स्कूल की पढाई ‘कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल’, भोपाल से पूरी की है अपनी कॉलेज की पढाई ‘सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पी. जी. कॉलेज’, से पूरी की है।दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने माउन्टिनिर का कोर्स ‘नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग’ से पूरा किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने कैरियर की शुरुवात 2006 से 2009 तक प्रसारित होने वाले टीवी शो मै बनू तेरी दुल्हन सीरियल से की थी ।इस सीरियल में दिव्यांका ने सुशील बहु मॉडर्न लड़की का किरदार निभाया था जिसे दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

इसलिए इस शो मे अभिनय करने के बाद दिव्यांका एक लोकप्रिय नाम बन गई थी। इसके बाद उन्होंने ये है मोहब्बतें मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले जैसे शो में काम किया था ।

एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी ने 2016 मे अपने को – स्टार विवेक दहिया से शादी की थी। इसके अलावा 2017 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए भी जीता था। अब आज हम बात करने वाले है एक ऐसे सीरियल की जिसके कारण दिव्यांका त्रिपाठी को काफी नाम मिला था उस सीरियल का नाम है।

ये है मोहब्बते यह एक ऐसा शो था जिससे दर्शक आज भी याद करते है इस शो को एकता कपूर शोभा कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस धारावाहिक के किरदार दिव्यांका त्रिपाठी करण पटेल है जो इशिता अय्यर और रमन भल्ला का किरदार निभा रहे है।

इस शो मे रमन भल्ला एक बिज़नेसमैन थे वही इशिता एक डॉक्टर थी आपने ने शुरुवात मे देखा होगा कि इशिता की मुलाकात रूही से होती है रूही वो वजह बनती है जिससे इशिता रमन की शादी होती है इशिता अय्यर एक तमिल परिवार से संबंध रखती है वही रमन भल्ला पंजाबी परिवार से संबंध रखते है। इशिता कभी माँ नहीं बन सकती वही रमन भी एक तलाकशुदा पिता है जो अपनी बेटी को पाने के लिए अपनी पहली पत्नी से फाइट करते है इसलिए रमन रूही को पाने के लिए इशिता से शादी करता है।

इस शो मे सबसे ख़ास बात ये थी कि इसमें एक पिता का संघर्ष अपनी बेटी को पाने  के लिए देखा जा सकता है इस शो मे आपने देखा होगा कि इशिता कभी माँ नहीं बन सकती रूही उस कमी को पूरा कर देती है।

ये एक अनोखी प्रेम कहानी है जहाँ पारिवारिक मूल्यों को दिखाया गया है इसके अलावा इशिता की माँ रमन की माँ की नोक -झोक ने दर्शको को अपनी और काफी खींचा है इशिता रूही की केमिस्ट्री को दर्शको ने बहुत पसंद किया है।

इस शो मे आपने देखा होगा कि इशिता को रमन का प्यार पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। वही रूही रमन इशिता को करीब लाने की कोशिश करती है।

इस शो के माध्यम से दर्शको को समझाने की कोशिश की गई है कि अगर आप किसी से निस्वार्थ प्रेम करोगे तो वो भी आपसे उतना ही प्रेम करेगा इस शो में फैंस को सबसे ज्यादा पसंद इशिता भल्ला का किरदार आया है जो कि पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी निभा रही हैं.क्योकि दिव्यांका त्रिपाठी ने जितना अच्छा माँ का क़िरदार निभाया है वो काफी तारीफ के लायक है।

हमारे समाज मे लोगो को ऐसी सोच रखनी चाहिए जिससे हमारे समाज मे बदलाव आ सके क्योकि दर्शक भी ऐसे शो को देख कर प्रेरणा लेते है आने वाले समय मे इन शो को देखकर  ऐसी  उम्मीद जताई जाती है कि दर्शक ऐसे किसी नए टीवी शो को देखना दुबारा पसंद करेंगे जिससे उनको कुछ नया सीखने को मिले फ़िलहाल अभी दिव्यांका त्रिपाठी द मैजिक ऑफ शिरी शो मे काम कर रही है।

ऐसी मनोरजन से जुड़ी खबरे देखने के लिए विकल्प मीमांसा से जुड़े रहिये ,