डॉ. समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।
नयी दिल्ली 7 जनवरी 2025 (एजेंसी)।
दिल्ली विधान सभा की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज़ यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव के तारीखों की घोषणा की। इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में अब कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता है। इनमें कुल 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल 13 हजार 33 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ पर औसतन 1191 मतदाता होंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के लोग घर से वोट कर सकते हैं।
इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जोड़ने एवं हटाने, ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों और वोटिंग पर्सेंटेज में इजाफे जैसे सवालों का जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच 21 राज्यों में चुनाव हुए और इनमें से 15 में अलग-अलग दलों की सरकार बनी।एल.एस.