सुकांति साहू, प. सिंहभूम।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के प्रखंड सोनुआ में स्थित है, बालजोड़ी ग्राम पंचायत। इसके मुखिया गुणवन्त नायक हैं। गुणवन्त नायक अपने पंचायत में हाईस्कूल की कमी को दूर करने के लिये तेजी से काम कर रहे हैं। इसके संबंध में उन्होंने एक प्रस्ताव रखा है।
इस बारे में मुखिया ने बताया कि यहां के बच्चों को रोजाना 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके विद्यालय जाना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिये पंचायत क्षेत्र में ही हाई स्कूल का निर्माण कराया जाना जरूरी है। इस संबंध में मुखिया ने अपनी पहल शुरू कर दी है।
इसके अलावा बालजोड़ी ग्राम पंचायत के कुछ गांवों में पानी की समस्या का भी लोग सामना कर रहे हैं, क्योकि यह पहाड़ी क्षेत्र हैं। इसके बारे में यहां के क्षेत्रीय निवासियों ने जानकारी दी। मुखिया गुणवंत नायक ने इसके लिये भी कार्य करने की बात की है।