Jharkhand News:गांधी जयंती के अवसर पर लावा पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन

सुकांति साहू, पूर्वी सिंहभूम।

झारखंड में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या  में ग्रामिणों ने हिस्सा लिया। विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत ग्रामिणों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

विडियो यहां देखें-

https://www.youtube.com/watch?v=EF8w-_M_t98

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, ग्रामीणों, एवं ऐसे विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के साथ अन्य फाउंडेशन के सदस्यों ने शिरकत की।