Ganesh Chaturthi: दिल्ली में रघुवीर नगर के पंडालों में गणपति बप्पा के लगे जयकारे

पूजा पपनेजा,

दिल्ली।

गणेश उत्सव के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्त विधि विधान से अपने घरों एवं पंडालों में विधि विधान से बप्पा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

उनसे अपने घरों के लिये सुख समृद्धि की याजना कर रहे हैं। गणेश जी, जिन्हें हिंदु धर्म में प्रथम पूज्य देव कहा जाता है, वह विघ्नहर्ता के साथ सुख समृद्धि दाता भी है।

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी पर कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है और इस प्रतिमा का दस दिनों तक पूजन किया जाता है।

इसके बाद गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस बीच गणपति का आगमन किसी अतिथि की तरह होता है, जिनके स्वागत सत्कार में भक्त हर्षोल्लास से भर जाते हैं।

देश के अन्य हिस्सों की तरह ही दिल्ली के रघुवीर नगर में भी पंडालों में गणपति बप्पा के भक्तों ने उनकी भक्ति में जयकारे लगाते हुए आरती में भाग लिया और उनसे सुख समृद्धि की कामना की।