सुभाष राज, दिल्ली।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव, सीताराम येचुरी का आज निधन हो गया। 72 वर्षीय सीपीएम नेता ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वरिष्ठ नेता के निधन से कम्युनिस्ट पार्टी के साथ ही देश की राजनीति को भी गहरा झटका लगा है।
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने सीपीएम के कद्दावर नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी देश सेवा और राजनीतिक संतुलन की सराहना की तो वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के साहस की कामना की।
गौरतलब है कि सीताराम येचुरी की तबियत कुछ दिनों से खराब थी और वे एम्स में भर्ती थे। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन फेफड़ों में संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।