भारत की जमीन पर श्रीकृष्ण हर युग के लिए एक मिसाल

चिन्मय दत्ता।

जब भी श्री कृष्ण की बात होती है तो ऐसा लगता है कि हम उन पौराणिक कहानियों की बात कर रहे हैं जो घर में बड़े बुजुर्गों द्वारा बच्चों को सुनाया जाता है।

असलियत तो यह है कि श्रीकृष्ण ने जो कुछ समय सिखाया, वह आज के लिए भी उतना ही संदर्भित है। श्रीकृष्ण ने गीता में जो उपदेश दिए वह झूठ पर सच के जीत का संदेश देते हैं।

अगर श्रीकृष्ण के उपदेश जोरदार भाषा में मुश्किल शब्दों के साथ कहे जाएं तो वह किसी पंडित या ज्ञानी के उपदेश बन जाएंगे।   जन्म से लेकर बाल रूप वाले श्रीकृष्ण की लीलाओं को आज भी मथुरा और गोकुल की जमीन महसूस किया जा सकता है।

वह स्थान जहां श्रीकृष्ण ने मिट्टी खाकर यशोदा मैया को विश्व दर्शन दिए, जमुना घाट के समीप स्थित है। यहां भक्तजनों को कृष्ण के बाल रूप को दर्शाने के लिए मिट्टी का प्रसाद दिया जाता है। भारत की जमीन पर श्रीकृष्ण, हर युग के लिए एक मिसाल है।

विकल्प मीमांसा टीम की ओर से आप सबको कृष्ण जन्माष्टमी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।