आज देश भर में ई डी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस पार्टी आज देश भर में ई डी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्णय के बाद कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन  करेगी।

यह प्रदर्शन सेबी के अध्यक्ष को उनके पद से हटाने और इसकी जांच जे पी सी से करवाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुबह साढ़े 11 बजे छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।