लोकसभा चुनाव में राजग को सत्ता से बेदखल करने का इंडिया गठबंधन का आह्वान

उषा पाठक/मीनाक्षी चौधरी।

नई दिल्ली, (एजेंसी) ।

रविनार 31 मार्च को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की  राजग सरकार को  लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का लोगों से आह्वान किया।

गठबंधन के नेताओं ने यह आह्वान दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से आयोजित “तानाशाह हटाओ लोकतंत्र बचाओ ” रैली में किया। इस रैली को कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी,राजद के नेता तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसी का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारुढ़ राजग सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में महँगाई एवं बेरोज़गारी को  चरम पर पहुंचा दिया। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों को सौंपा जा रहा हैं।

रैली में सुनीता केजरीवाल ने अपने पति व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ कर सुनाया। आप के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में बस से आने वाले कार्यकर्ताओं को राजघाट के पास ही उतार दिया गया जहां से लोगों की भीड़ ट्रैफिक के बीच से होकर रैली स्थल तक पहुंची है। एल.एस.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *