भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन ने झारखण्ड राज्य दिवस का आयोजन किया

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन ने झारखण्ड राज्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें, झारखण्ड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।झारखण्ड के राज्य दिवस के अवसर पर प्रदेश के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, सूडा के सी ई ओ अमित कुमार, उद्योग विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक उद्योग भोर सिंह यादव मौजूद रहे। पवेलियन में लगे स्टालों में उनके हुनर एवं कार्य प्रगति की सराहना करते हुए   मंत्री ने कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य भी इस फेयर में अपने विकास को प्रदर्शित कर रहा है। झारखंड सरकार अब सभी रूप से सक्षम है। झारखण्ड प्रदेश अपनी खनिज सम्पदा और कला संस्कृति के लिए अलग पहचान रखता है। प्रदेश को अपने विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिला कर चलना होगा। हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में राज्य कई चीजों में इतिहास लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *