मीनाक्षी चौधरी
पत्रकार।
नयी दिल्ली,24 सितम्बर 2023(एजेंसी)।नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारी नेता अशोक कुमार ने आर एम् आर कर्मियों के पक्की करण किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।
अशोक कुमार ने कहा कि 4400 कर्मियों की सेवा को नियमित करना एक ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये कर्मी अपनी सेवा दे रहे थे।
उल्लेखनीय है,कि अशोक कुमार के नेतृत्व में कर्मी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। मांगे पूरी होने के बाद से आंदोलनकारी कर्मी अपने नेता कुमार को सम्मानित भी कर रहे हैं।एल.एस।