रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं जया वर्मा सिन्हा

सुभाष राज, दिल्ली।

गत 1सितंबर 2023 को रेल भवन में रेलवे बोर्ड की नई अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जया वर्मा सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। भारतीय रेलवे के इस शीर्ष पद पर आसीन होने वाली जया पहली महिला हैं।

 जया वर्मा सिन्हा ने  इससे पहले  रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के तौर पर कार्य किया है और भारतीय रेलवे में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन का दायित्व भी संभाल चुकी हैं।

भारतीय रेलवे में अपने 35 साल से अधिक के करियर में उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य, अपर सदस्य, यातायात परिवहन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने परिचालन, वाणिज्यिक, आईटी और सतर्कता सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वह दक्षिण-पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी रही हैं।

 उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी कार्य किया, उनके इस कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक प्रसिद्ध मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *