बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज संचालित करेगा आईआरसीटीसी

मीमांसा डेस्क।

“देखो अपना देश” पहल के तहत बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज का संचालन करेगा, जिसआईआरसीटीसी में डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े कुछ प्रमुख स्थलों को शामिल किया जाएगा। बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा की पहली शुरूआत अप्रैल 2023 में नई दिल्ली से होगी। “देखो अपना देश” पहल के तहत रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर पूरे भारत में कई थीम आधारित सर्किट पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

ये 7 रात और 8 दिन की प्रस्तावित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा दिल्ली से शुरू होती है और इसका पहला पड़ाव मध्यप्रदेश में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) है जो बाबा साहेब की जन्मभूमि (भीम जन्म भूमि) है। फिर ये ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन तक जाती है जहां पर्यटक नवयान बौद्ध धर्म के पवित्र स्मारक – दीक्षाभूमि की यात्रा के लिए आगे बढ़ते हैं। आगे ट्रेन नागपुर से सांची के लिए रवाना होती है। सांची के दर्शनीय स्थलों में सांची के स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों की यात्रा शामिल है। सांची के बाद वाराणसी अगला गंतव्य है, जहां सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा भी शामिल है।

अगला और अंतिम गंतव्य स्थल है – गया। वहां पर्यटकों को प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और अन्य मठों के दर्शन के लिए बोधगया के पवित्र स्थल पर ले जाया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा को भी सड़क मार्ग से कवर किया जाएगा। ये यात्रा अंत में नई दिल्ली में समाप्त होगी। पर्यटकों के पास दिल्ली, मथुरा और आगरा कैंट स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने/उतरने का विकल्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *