नई दिल्ली, मीमांसा डेस्क।
25 सितंबर को दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ओनम त्योहार को धूमधाम से मानाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केरल की लोक नृत्य, संगीत कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि ओनम एक ऐसा त्योहार है हम सब के साथ किसानों के लिए भी विशेष रुप से खुशियां लेकर आता है। क्योंकि फसलों के कटने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार केरल की संस्कृति और सभ्यता को बताता है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय काफी सक्रियता के साथ काम कर रही है और देश की संस्कृति और सभ्यता को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का सफल प्रयास किया है।
आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि यह भारत बहुरंगी होने के बावजूद एक ही रंग बिखेरता है जो मानववाद का रंग है और आज विशेष दिन इसलिए भी है कि इस एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मजयंती भी है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सभी को ओनम की बधाई देते हुए कहा कि भारत की यही खूबसूरती है कि अनेकता में एकता का संदेश देता है और किसी भी त्योहार को पूरे जश्न, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और यह समय है देश के उन सभी वीर-वीरांगनाओं या महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का लेकिन साथ ही कोशिश यह भी करनी है कि जो हमारी परंपरा है उसे भी आने वाली पीढ़ियों को बताया जाए, उन्हें उससे परिचित कराया जाए।