प्रो. ओझा भी राष्ट्रपति पद के लिये आजमाएंगे अपनी किस्मत।

एम.के.मधुबाला

वरिष्ठ पत्रकार।

नई दिल्ली, 24 जून 2022।

देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद के लिये चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सरगर्मियां बढ़ने लगी है।

सत्तारूढ़ एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष ने पूर्व नौकरशाह से राजनेता बने यशवंत सिन्हा को इस पद के लिये प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं भौतिक शास्त्र के अध्यापक रहे प्रो.आर.डी. झा ने भी  राष्ट्रपति पद के लिये अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वह प्रस्तावकों की तलाश में राजनीतिक दलों के चक्कर भी लगा रहे हैं।

वह चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं, इस सवाल पर कहते हैं कि इस पद पर पहुंचकर आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आरक्षण का लाभ कुछ लोगों को ही मिल पाता है। वास्तविक लोग अभी भी पिछड़े हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 जून है। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 25 जुलाई को देश के नये राष्ट्रपति पद ग्रहण करेंगे।

https://vikalpmimansa.com/1395

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *