टाटा कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने पर हुई चर्चा

चिन्मय दत्ता, चाईबासा।

झारखंड के सौ से ज्यादा महाविद्यालयों में एक साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें चाईबासा के टाटा कॉलेज भी शामिल है जबकि देश भर में एक लाख विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

झारखंड की राजधानी रांची में 8 मई 2022 को इस विषय पर कार्यशाला रखा गया है।
महाविद्यालय आजादी का अमृत महोत्सव कैसे मनाए, मूल्यवान शिक्षा का प्रचार-प्रसार कैसे हो जिसमें आधुनिक युग में समाज के विकास किस प्रकार किया जाए, इस पर  चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के बिरसा मुंडा सभागार में आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की विशेष बैठक के दौरान चर्चा हुई।

इस मौके पर उच्च शिक्षा प्रबंध के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उनके साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे, पूर्व शैक्षणिक महासंघ के डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे, कोल्हान विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार गोराई और महामंत्री निवारण महथा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *